berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

युवक ने शादी के नाम पर युवती के साथ किया शारीरिक शोषण, युवती ने अपने हाथ की नश काटनी की कोशिश।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग । नगरपालिका के बना वार्ड में एक युवती ने कांडा क्षेत्र के एक युवक पर शादी झांसा देकर पिछले सात माह से क्षेत्र के विभिन्न जगहों और। होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनायें और शादी करने की बात कही थी। युवती ने शादी करने को कहा तो शादी से मुकर गया है जिससे नाराज युवती ने अपने हाथ के नश भी काटने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने युवती को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया जहां पर युवती का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया था।
युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हिमांशु उम्र 26 वर्ष निवासी विजयपुर कांडा के द्वारा युवती के साथ पिछले 7माह से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शादी का झांसा देकर दुराचार किया और शादी की बात करने पर अब मुकर रहा था। युवक वर्तमान में टैक्सी चालक का काम करता है।

हरीश कोंरगा वरिष्ठ उप निरीक्षक – युवती के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक सुशीला के द्वारा जांच की जा रही है जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर युवक की गिरफ्तारी की जायेगी।

Share This News