berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री भाजपा दर्पण कुमार अनुसूचित मोर्चा उत्तराखड के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया।

एनएचएल नेटवर्क📡

‎बेरीनाग। मानदेय (वेतन) में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा, पेंशन और बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रर्दशन जारी रहा। आज प्रदेश महामंत्री भाजपा दर्पण कुमार अनुसूचित मोर्चा उत्तराखण्ड आंदोलन स्थल पहुँच कर आन्दोलनकारियों से वार्ता की इस मौके पर आन्दोलनकारियो ने महामंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा।इस मौके पर दर्पण कुमार ने कहा कि आगनवाडी कार्यकर्ताओं की  मागों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे तथा जल्दी ही इन मागों पर समाधान निकाला जायेगा।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक संगठन अध्यक्ष आशा ततराडी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से उपेक्षा, शोषण और अनदेखी की शिकार है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा ।
‎ प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष आशा ततराडी, कृष्ण भंडारी, आशा ततराडी, पूर्णिमा उपाध्याय, हेमा डसीला,माया बोरा, सुनीता टम्टा, सीता देवी , बबीता आर्या, जानकी देवी, दीपा देवी सीता घानिक सहित कई लोग सामिल रहे।

Share This News