बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन एवं आई. क्यू. ए. सी. के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपा पंत ने किया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के अमित कुमार रहे। गोष्ठी में मुख्य वक्ता अमित ने डॉ.अम्बेडकर के जीवन वृत्तांत से संबंधित डॉक्यूमेंट्री को विद्यार्थियों के समक्ष साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बाबा साहेब के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे तथा विद्यार्थियों को पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चलचित्र के माध्यम से जातिगत भेदभाव, असमानता एवं अस्पृश्यता के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा इस सामाजिक समस्या से दूर रहने की बात कही। अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि ने बताया कि न सिर्फ देश के संविधान निर्माण में बाबा साहेब ने महत्वपूर्ण योगदान दिया बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी बाबा साहब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना, मुद्रा स्फीति आदि के विषय में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। गोष्ठी का आयोजन डॉ. प्रमेश टम्टा के नेतृत्व में हुआ। गोष्ठी में डॉ. बी.एस. बिष्ट, डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. विशाल टम्टा ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत डॉ. बीना लोहिया ने मुख्य वक्ता समेत समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। गोष्ठी में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहेl

