समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य दीपक नेवलिया का किया स्वागत।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य दीपक नेवलिया पिथौरागढ़ पहुंचे यहां विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग में विभागीय कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नेवलिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी ली और उन्हें समाज कल्याण की योजनाओं का ब्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही इनका लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कहा कि समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं, विकास खंड और न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के कहा। मौके पर दलीप कुमार, कृष्णानंद पांडेय, विपिन पाल, कमलेश बिष्ट, निर्मल पाठक, रोहन टम्टा, नरेश कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे।

