berinagGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

कन्नैगेर भट्टीगाँव मे जल संस्थान ने टैकर से पानी वितरित किया।

न्यूज लाइव की  खबर का असर:–

न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:-

 बेरीनाग

“कन्नैगेर में महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया,,
शीर्षक से  न्यूज लाइव मे  खबर चलते ही खबर का संज्ञान लेते हुए शनिवार को जल संस्थान ने भट्टीगाँव मे टैकर से पानी वितरित किया इस मौके पर जल संस्थान के जूनियर इंन्जिनियर महेश रौतेला मौजूद रहे।उन्होने बताया कि गाँव की पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है तथा इसको ठीक कराया जा रहा है। बारिश कम होने से नौले धारो मे पानी का जल स्तर भी कम हो गया है।जिस कारण पेयजल किल्लत हो रही है।
 जहा ग्रामीण काफी परेशान नजर आ रहे थे। वही दो किलोमीटर दूर गंगोली धार से पानी ढो रहे महिलाओं से जेई महेश रौतेला ने पूछ ताज की तो ग्रामीण महिलाओं ने जेई को गॉव  मे पानी की परेशानी बताई।तभी जेई महेश रौतेला ने ग्रामीण महिलाओं को आश्वासन दिया की अब कन्नैगेर में हर तीसरे दिन जल संस्थान के टैकर से पानी दिया जाएगा।
उन्होने कहा कि यहाँ की पेयजल समस्या के निराकरण किया जा रहा है।जल्दी ही पेयजल समस्या का  समाधान कर लिया जायेगा।
Share This News