FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

थल में हरित अभियान में 1000 पौधे का किया रोपण।

एनएचएल नेटवर्क के लिए अर्जुन सिंह की रिपोर्ट। 

थल, पिथौरागढ़।हरेला पर्व के अवसर पर थल के युवा समाजसेवी प्राजंल पाठक ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते आज 1000 पौधे लगाने का संकल्प कर पौधरोपण किया.इस अभियान में वन विभाग का सहयोग के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई.प्रकृति को हरा भरा करने के संकल्प लेकर फलदार औऱ औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

इस दौरान प्राजंल पाठक ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति पौधरोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प ले,तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा.आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अनमोल उपहार है के नारे के साथ हरेला त्यौहार मनाया गया.पौधरोपण अभियान में वन बीट अधिकारी मनोज पंत,धरम सिंह राणा,महिपाल सिंह,जया पाठक,प्रिंस,लक्षित, ज्योति पाठक,कृपाल सिंह भंडारी,डिगर सिंह भंडारी, नारायण सिंह भंडारी,केशव सिंह भंडारी, मुन्नी भंडारी, ओम भंडारी,दीपा जोशी, नीता पपने,हर्षिता भट्ट,गीता जोशी सहित अनेक लोगों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Share This News