FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

पुलिस का जन-जागरूकता अभियान जारी, थल पुलिस ने विद्यालयों में छात्रों को किया जागरूक ।

एनएचएल नेटवर्क के लिए अर्जुन सिंह रावत की रिपोर्ट। 

थल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार थल थानाध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतत्व में थल थाना पुलिस टीम। द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, नशा उन्मूलन एवं यातायात सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना थल पुलिस ने स्थानीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक भुवन पाण्डेय तथा पुलिस टीम ने मल्लिकार्जुन विद्या पीठथल गोल , राजकीय जूनियर हाईस्कूल पतेत एवं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें तथा फर्जी कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहें।

इस दौरान बैंक खाते के होल्ड अथवा फ्रीज होने की स्थिति में GRM/MRM पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने एवं समाधान प्राप्त करने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम में नशा उन्मूलन अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। वहीं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक एवं सुरक्षित बनाना भी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध, नशे और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर उपनिरीक्षक भुवन पांडे,उपनिरीक्षक संतोष प्रसाद रोडियाल, मल्लिकार्जुन विधापीठ थल के प्रधानचार्य उमेश जोशी, हेड कांस्टेबल राजेश ,कांस्टेबल जगदीश मार्कोना आदि थे।

Share This News