कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी जीवन राम की हृदय घात से आकस्मिक मृत्यु , पर्यटक आवास गृह चौकड़ी के कर्मचारियों ने उन्हें दी श्रद्धांजलि।
एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। पर्यटक आवास गृह चौकड़ी में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में कार्यरत कुमाऊं मंडल विकास निगम
कर्मचारी जीवन राम की हृदय घात से आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण पर्यटक आवास गृह चौकड़ी के समस्त कर्मचारियों द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई, एवं भविष्य में यात्रा मार्ग के सभी पड़ाव में जाने वाले निगम कर्मचारी एवं सभी यात्रियों के सकुशल यात्रा पूर्ण होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों में पर्यटक आवास का चौकड़ी के प्रबंधक दीपक पंत, दीप पपने, रविंद्र अधिकारी,दीप पंत, लाल सिंह धन सिंह, किशन राम प्रकाश राम हेमंत कुमार आदि शामिल रहे वही पर्यटक आवास गृह पाताल भुवनेश्वर, पर्यटक आवास गृह बिर्थी , पर्यटक आवास गृह मुंसियारी में प्रबंधक केदार सिंह कल्याण चंचल सिंह , मनोहर सिंह, कल्याण राम चंचल बसेड़ा आदि द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

