राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी०ए० प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय इंडक्शन/दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुनस्यारी संवाददाता
मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी०ए० प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता एवं परीक्षा प्रभारी डॉ० रिफाकत अली के संयोजन में एक दिवसीय इंडक्शन/दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिवार से परिचय करवाया गया । मंच का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉक्टर रिफाकत अली के द्वारा किया गया। इंडक्शन/दीक्षारम्भ कार्यक्रम में डॉक्टर रिफाकत अली द्वारा NEP – 2020 के नवीन पाठ्यक्रम, विषय संयोजन, क्रेडिट व्यवस्था एवं एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं के साथ साझा की गई । साथ ही साथ महाविद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, राज्य सरकार की छात्र-हित में चल रही विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना आदि तथा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई । इसी क्रम में क्रीड़ा, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रॉस, आदि के साथ-साथ पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब और योगा से संबंधित जानकारी साझा की । कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ० राहुल पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को अधिकाधिक कक्षाओं में उपस्थिति और पुस्तकालय के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश आर्या, सुश्री निधि मरौठिया, डॉ० उदय भान, डॉ०रितु, डॉ० रीता आर्य, डॉ० पुष्पा कालाकोटी, डॉ० प्रशान्त जोशी, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० मनीषा पांडे, चेतन चंद्र जोशी, डॉ० दिनेश चंद्र पांडे, डॉ० अशोक कुमार मौर्य, श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, हेम चन्द्र द्विवेदी, छात्र संघ अध्यक्ष चंदन सिंह कार्यालय से गणेश फर्स्वाण, हेमा पंचपाल, लक्ष्मी, लक्ष्मण बिष्ट एवं श्री त्रिलोक राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

