berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरने का ऐलान, जरूरत पड़ी तो करेंगे आमरण अनशन। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग (पिथौरागढ़)। बेरीनाग के शहीद चौक पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी मातृशक्ति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मांगे पूरी न होने पर वे सड़क पर उतरेंगी और जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन करेंगी।

​धरना स्थल पर नागदेव वार्ड की पूर्व सभासद आशा भैसोड़ा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान डिग्री कॉलेज सड़क के निर्माण और सुधार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री, सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम और लोक निर्माण विभाग समेत हर स्तर पर प्रयास किए।

​उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने डामरीकरण कर सड़क को चलने योग्य बनाया था, लेकिन विभाग द्वारा नालियों और कलमठों की सफाई न किए जाने के कारण बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क फिर से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। अब न तो इस पर पैदल चलना सुरक्षित है और न ही वाहन गुजर पा रहे हैं।

    ​ये लोग रहे क्रमिक अनशन पर शामिल

​पाँचवें दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे

​जीवन रावत, मालती रावत, राधिका गिरी

​ हेमा खडायत, कमला कुठायत, शोभा बिष्ट

​आंदोलन की तीन प्रमुख मांगें:

​डिग्री कॉलेज सड़क का स्थायी निर्माण

​बेरीनाग अस्पताल को ‘उप जिला अस्पताल’ का दर्जा

​बेरीनाग में मिनी स्टेडियम का निर्माण

​आशा भैसोड़ा ने कहा कि जब तक ये तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं, मातृशक्ति धरना स्थल से पीछे नहीं हटेगी। क्षेत्र की जनता इन मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट है और आंदोलन को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

Share This News