बेरीनाग में नव नियुक्त अधिशासी अभियंता दीप चन्द्र पांडे ने कार्यभार ग्रहण किया।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग ।लोक निर्माण विभाग बेरीनाग में नव नियुक्त अधिशासी अभियंता दीप चन्द्र पांडे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सहायक अभियंता और अवर अभियन्ताओं और स्टाफ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और बताया आपदा काल को देखते हुए सभी सडकों को दुरुस्त करने और आपदा से बंद होने वाली सडकों को शीघ्र खोलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए और विभिन्न मार्गों को ठीक किया जायेगा। वर्तमान में विभिन्न सड़कों के प्रस्ताव और स्वीकृत सडकों पर कार्रवाई की जानकारी ली।

