FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडथलराज्य

आशीष उपाध्याय ने की नीट की परीक्षा पास,गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता अर्जुन रावत। 

थल पिथौरागढ़.पुंगराऊं घाटी के कोटगाड़ी के निवासी आशीष उपाध्याय ने इस वर्ष की ऑल इंडिया लेवल नीट परीक्षा 9691वीं रैंक औऱ ईडब्लूएस की जनरल सीट में 1051वीं रैंक से सफलता हासिल कर ली है. बेटे ही इस सफलता पर दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाले पिता शंकर दत्त उपाध्याय,गृहणी माता गीता उपाध्याय औऱ स्पोर्ट्स कॉलेज ने पढ़ने वाले छोटे भाई भावेश ने खुशी का इजहार किया हैं. उसकी सफलता से पूरे पुंगराऊं घाटी में खुशी का माहौल है.आज गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने आशीष का स्वागत औऱ सम्मान किया.इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता दिनेश आर्या,हर्ष वर्धन बृजवाल,जीवन पाठक,भुवन पाठक,पूर्व अध्यापक भुवन पाठक,पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह महरा,ग्राम प्रधान सोनू वर्मा,भाष्कर उपाध्यायगोविंद उपाध्याय, कवींद्र उपाध्याय, नारायण जोशी,राकेश लोहनी, हीरा बल्लभ जोशी मौजूद थे.

Share This News