FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

बिना सत्यापन निजी वाहन से फेरी कर रहे दो व्यक्तियों पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज।

 

थल संवाददाता। 

थल। जनपद पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में पुलिस ने बिना सत्यापन निजी वाहन से कंबल, रजाई एवं गद्दे बेचने के लिए फेरी कर रहे दो व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में टीम में चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, हेड कांस्टेबल संजय कुमार एवं होमगार्ड गोविंद कुमार ने पुलिस चैक पोस्ट के पास चैकिंग अभियान चलाया था ,इस दौरान दौरान पुलिस टीम ने एक निजी वाहन को रोककर जांच की।

चेकिंग के दौरान वाहन में सवार मोहम्मद राजा एवं मोहम्मद जावेद, निवासी जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), निजी वाहन ग्रैंड आई10 (एचपी-39E-1188) से कंबल, रजाई और गद्दे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज, सत्यापन एवं व्यावसायिक गतिविधि से संबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन दोनों व्यक्ति आवश्यक सत्यापन एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

जांच में निजी वाहन का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने तथा आवश्यक नियमों का पालन न किए जाने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।  थल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य कराएं। यदि कोई व्यक्ति बिना सत्यापन के फेरी करता हुआ दिखाई दे या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।

Share This News