राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 6 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय में कविता प्रतियोगिता का आयोजन।

संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लागू होने के 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के दिशानिर्देशों के तहत बीते शनिवार (8 अगस्त 2026) को स्थानीय महाविद्यालय में एक दिवसीय कविता लेखन एवं वाचन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी काव्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दीपा बोरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा हंसा पंथनी द्वितीय और बी.ए. पंचम सेमेस्टर की ही छात्रा मनीषा जोशी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सिद्धेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों, इसके दूरगामी प्रभावों और युवाओं के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका से विस्तार से अवगत कराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. दीप्ति बिष्ट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. पूजा चंद, डॉ. शीतल आर्या, डॉ. दीपक कोठारी, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. कल्पना जोशी, योग प्रशिक्षक प्रकाश पांडे एवं शिक्षणेतर कर्मचारी मनीष कुमार, मनोज उप्रेती, गोपाल चंद्र सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

