berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

रिसर्च एंड इनोवेशन पर पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा बोरा ने मारी बाजी।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS-2026) के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘रिसर्च एंड इनोवेशन’ (अनुसंधान एवं नवाचार) विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश चन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति-2020 की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों में शोध और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना था।

​प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 19 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुसंधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर तैयार किए। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. महेश चन्द्र विश्वकर्मा एवं डॉ. टीका सिंह ने निभाई।

​कड़े मुकाबले के बीच बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा नेहा बोरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की रिया भौरियाल द्वितीय तथा बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर के शुभम भट्ट तृतीय स्थान पर रहे।

​अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश चन्द्र पाण्डेय ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर नई खोजों और नवाचार की दिशा में अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. लक्ष्मण सिंह देव, डॉ. ललित सिंह,  त्रिभुवन सिंह तड़ागी एवं  मनोज परिहार का विशेष योगदान रहा। इस दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News