राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह, स्वच्छता जागरुकता, एक युवा-एक घर पहल, श्रमदान गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत-समृद्ध भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु स्वच्छता अभियान के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संदेश को आम-जनमानस के समक्ष प्रसारित किया जायेगा। उन्होंने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों से इस पुनीत कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

