FEATUREDGeneralLatestNewsppछत्तीसगढ़राज्य

डकैती की योजना बनाते हुये पांच आरोपी जेल दाखिल करही चौकी खोलने की सार्थकता हुई सिद्ध – एसपी पाण्डेय।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को थाना बिर्रा पुलिस ने घातक हथियारों सहित विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना बिर्रा पुलिस को विगत 12 अगस्त की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि किकिरदा जाने वाले रास्ते पर देशी – विदेशी शराब दुकान रोड के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच व्यक्ति घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना बिर्रा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांचों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान करही में डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किये जाने से उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किये जाने वाले हथियार बरामद किये। मामले में थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 104/2026 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 310(4) , 310(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्यवाही किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से पुलिस विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन तथा एडिश्नल एसपी डॉ० यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में थाना बिर्रा पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी पाण्डेय ने कहा कि पुलिस की रात्रि गश्त की निगरानी एवं मुखबिर की सूचना पुलिस की हथियार बनीं। यह सफलता करही चौकी की शानदार कार्यवाही है , वहां चौकी खोलने की सार्थकता सिद्ध हुई। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव , सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम , पुलिस सहायता करही प्रभारी एएसआई राम प्रसाद बघेल तथा प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन , आरक्षक अर्जुन यादव सहित थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

जप्त सामाग्री –

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल , दो नग लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार , एक एयर गन और चार नग लोहे की कुदाली जप्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी

राजकुमार कर्ष पिता रेशम लाल कर्ष उम्र 28 वर्ष निवासी – मुड़पार , थाना – शिवरीनारायण , जितेंद्र साहू पिता मूलचंद साहू उम्र 29 वर्ष निवासी – कनसदा , थाना – शिवरीनारायण , राजेंद्र उर्फ राजा साहू पिता रथ राम साहू उम्र 33 वर्ष निवासी – करही , थाना – बिर्रा , रंजीत साहू पिता रामलाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी – तुस्मा , थाना – शिवरीनारायण और भीम सारथी पिता दुर्गा प्रसाद सारथी उम्र 27 वर्ष निवासी – शिवरीनारायण , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Share This News