भारी बारिश का अलर्ट: पिथौरागढ़ में 14 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

पिथौरागढ संवाददाता।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 14 अगस्त (शुक्रवार) को पिथौरागढ़ सहित राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम की इस गंभीर चेतावनी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 14 अगस्त को जिले में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की है।

इन संस्थानों पर लागू रहेगा आदेश
इस आदेश के तहत पिथौरागढ़ जिले में संचालित:
कक्षा 01 से 12 तक के सभी सरकारी विद्यालय
सभी अशासकीय (अर्ध-सरकारी) विद्यालय
सभी निजी (प्राइवेट) स्कूल
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र
शुक्रवार को पूर्णतः बंद रहेंगे।
कड़ाई से पालन के निर्देश
जिलाधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे जिले के प्रत्येक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। प्रशासन ने आम जनता से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

