80वें स्वतंत्रता दिवस पर चेतना पब्लिक स्कूल में गूंजा ‘भारत माता की जय’, पूर्व विधायक मीना गंगोला ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत।

न्यूज़ होम लाइव संवाददाता।
गणाई गंगोली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चेतना पब्लिक स्कूल गणाई गंगोली में भव्य सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगोलीहाट विधानसभा की पूर्व विधायक मीना गंगोला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया और बच्चों को संबोधित किया।

समारोह के दौरान पूर्व विधायक मीना गंगोला समेत उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों और वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेते हुए अटूट समर्पण की शपथ ली।
अपने संबोधन में पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग व बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देश के विकास और रक्षा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू पंत, बलबीर बोरा, राकेश डसीला, ओम प्रकाश, विनोद डसीला, नवीन जोशी, अनिल कुमार, भगवत वर्मा और नारायण दा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ।

