FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगंगोलीहाट

गंगोलीहाट में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती।

गंगोलीहाट संवाददाता। 

​गंगोलीहाट। नगर कांग्रेस कमेटी गंगोलीहाट के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

​कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके द्वारा भारत को आधुनिकता और सूचना क्रांति के पथ पर आगे ले जाने में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

​सभा को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी गंगोलीहाट के अध्यक्ष दीपक सिंह धानिक ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने ही देश में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और पंचायती राज व्यवस्था की मजबूत नींव रखी थी। युवा शक्ति को राजनीति में भागीदारी देने के लिए 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार देना उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम था। उनके बताए मार्ग और विचारों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

​इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Share This News