देहरादून में राज्यसभा सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिले जनप्रतिनिधि, बेरीनाग और गंगोलीहाट के संगठनात्मक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा।

देहरादून संवाददाता।
देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से आज देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनात्मक विषयों, विशेष रूप से बेरीनाग और गंगोलीहाट क्षेत्र के विकास एवं पार्टी संगठन को मजबूत करने के बिंदुओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा प्रदान करता है।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान गंगोलीहाट से विधायक फकीर राम टम्टा , मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की तथा भगवान डोबाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कामना की कि उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर अधिक सशक्त, एकजुट और गतिशील होकर आगे बढ़ता रहे।

