FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पिथौरागढ़: गराऊँ के छिड़केश्वर महादेव मंदिर के कायाकल्प को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जगी स्वरोजगार और पर्यटन की उम्मीद। 

‎​विशेष संवाददाता

‎पिथौरागढ़/ बेरीनाग: विकासखंड बेरीनाग के ग्राम पंचायत गराऊँ स्थित प्रसिद्ध छिड़केश्वर महादेव मंदिर के आध्यात्मिक एवं पर्यटन विकास को लेकर स्थानीय स्तर पर पहल तेज हो गई है। गराऊँ के ग्राम प्रधान दीप पंत ने पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी से मुलाकात कर गाँव के विकास, पर्यटन संभावनाओं और धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

‎​ज्ञापन में ग्राम प्रधान ने अवगत कराया कि छिड़केश्वर महादेव मंदिर अगाध आस्था का केंद्र है और यहाँ पर्यटन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। यदि इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर विकसित किया जाए, तो इससे न केवल स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

‎​जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद गंभीरता और आत्मीयता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि गाँव के विकास और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

‎​”जिलाधिकारी ने अपना अमूल्य समय देकर हमारी समस्याओं और गाँव की संभावनाओं को समझा। हमें पूर्ण विश्वास है कि शासन-प्रशासन के सहयोग से छिड़केश्वर महादेव क्षेत्र जल्द ही पर्यटन और स्वरोजगार का प्रमुख केंद्र बनेगा।”

               दीप पंत ग्राम प्रधान, गराऊँ (बेरीनाग)

‎​प्रशासन के इस आश्वासन के बाद गराऊँ गाँव तथा आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही धरातल पर काम शुरू होगा।

Share This News