FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडथलराज्य

सातूं-आठूं पर्व, गौरा-महेश्वर की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब।

थल से अर्जुन रावत की रिपोर्ट। 

थल, पिथौरागढ़। थल के बलतिर गांव के नागीमल मंदिर में सातूं-आठूं पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने कुमाउंनी परिधान में घरों से ढोल-नगाड़ों के साथ गौरा और महेश्वर की प्रतिमाओं को सिर पर धारण कर दोपहर करीब तीन बजे नागीमल मंदिर पहुंचाया। विदाई यात्रा में गांव की महिलाएं,पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने चेली गौरा और जमाता महेश्वर को नम आंखों से ससुराल कैलाश के लिए विदा किया और अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। मंदिर में अवतरित देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।इसके बाद मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ।

महिलाओं ने देर शाम तक चांचरी खेलकर माहौल में रंग भर दिया। वहीं पुरुषों ने ढोल की थाप पर झोड़ा खेलकर मेले की रौनक बढ़ाई। हुड़के की थाप और पारंपरिक गीतों ने पर्व को और भी आकर्षक बना दिया।समापन अवसर पर सातूं-आठूं की पारंपरिक मान्यता के अनुसार देवी के प्रसाद स्वरूप फल आसमान में उछाले गए। प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। इस दौरान क्षेत्र के कई ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी कवींद्र सिह नवे ने

पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष त्रिभुवन सिह भैसोड़ा,व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह भैसोड़ा,दीवान सिंह, प्रह्लाद सिंह,मनोहर राम,

गोविंद सिंह,जगत सिह,हेमा नेवे, रेनु भैसोड़ा,कविता भैसोड़ा, कौशल्या भैसोड़ा, रेखा भैसोड़ा, गीता भैसोड़ा, हीरा देवी,मंजू भैसोड़ा,रेणु भैसोड़ा सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।

Share This News