FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandउत्तराखंडराज्य

गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने मोटर मार्ग व पुल स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का जताया आभार।

गंगोलीहाट संवाददाता। 

​दशाईंथल/गंगोलीहाट: दशाईंथल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक  फकीर राम टम्टा जी ने चंडाक-बांस, आंवलाघाट-गंगोलीहाट मोटर मार्ग तथा रामगंगा नदी पर 60 मीटर स्पान पुल के निर्माण हेतु ₹15.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

​क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि ₹15.30 करोड़ की यह स्वीकृति पूरे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की कनेक्टिविटी, सुगम आवागमन और बुनियादी विकास को एक नई दिशा एवं गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और वर्षों पुरानी राह आसान होगी।

​इस अवसर पर आभार व्यक्त करने वालों में

​संजेश मेहता , त्रिलोक खाती, दर्पण कुमार जी (प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा,​दीपक उप्रेती,

इसके साथ ही क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और राज्य सरकार के इस जनहितैषी निर्णय की सराहना की।

Share This News