भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, शोक की लहर।

गंगोलीहाट संवाददाता।
गंगोलीहाट: भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट जी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
उनके निधन पर गंगोलीहाट विधायक श्री फकीर राम टम्टा, केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्पण कुमार, दल बहादुर बाफिला, त्रिलोक खाती, जीवन पाठक, महेश पंत, मनीष पंत, नीता बाफिला, रेखा भौरियाल, हरीश शानी, कैलाश पंत, भवानी प्रसाद टम्टा, गणेश उपाध्याय, किरन मियान, रिंकू पंत, प्रियंका पंत, नीरु कार्की, हिना पंत, मनीषा कार्की, इंद्र धानिक, दीपक कार्की, दीपक नेवलिया, करम राम, सुरेंद्र कुमार, दिनेश आर्य, एडवोकेट विजय चंद्रा, गोपाल राम टम्टा, विमलेश पंत, मनोज कुमार एवं बेरीनाग नगर सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया।
संगठन में योगदान को किया याद
नेताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान को याद कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

