berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

विधायक ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र मनगढ़ का दौरा, विस्थापन में देरी पर जताई नाराजगी।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: आपदा प्रभावित मनगढ़ गांव की स्थिति का जायजा लेने शनिवार को क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा स्थल पर पहुंचे। गांव पहुंचकर उन्होंने प्रभावित स्थल का गहन निरीक्षण किया तथा पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।

​निरीक्षण के दौरान विस्थापन की प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर गांव के शीघ्र विस्थापन, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और तत्काल राहत सामग्री प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए।

​ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि मानसून के दौरान वे लगातार भय के साये में जीने को मजबूर हैं और गांव पर कभी भी बड़ी आपदा का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। इस पर विधायक टम्टा ने आश्वासन दिया कि सरकार आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

​इस दौरान दायित्वधारी दीपक नवेलिया और पूर्व प्रधान नारायण सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share This News