berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्र निखिल पंत ने गुरुजी कुलदीप कार्की का लिया आशीर्वाद।

​बेरीनाग/स्थानीय: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आज पूर्व छात्र निखिल पंत ने अपने गुरुजी  कुलदीप कार्की  के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान निखिल ने अपने गुरु को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

​वर्षों बाद अपने होनहार शिष्य को सामने देख शिक्षक कुलदीप कार्की भावुक हो उठे। उन्होंने निखिल का मार्गदर्शन करते हुए उनके द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। गुरुजी ने निखिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा कोई पुरस्कार नहीं हो सकता कि उसका शिष्य संस्कारवान बने और जीवन में सफलता के नए आयाम हासिल करे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि निखिल पंत आने वाले समय में अपने परिवार और गुरुजनों का नाम रोशन करेंगे।”

​इस अवसर पर निखिल पंत ने कहा कि वे आज जीवन में जिस भी पड़ाव पर हैं, उसमें कुलदीप सर के मार्गदर्शन, शिक्षा और अनुशासन की सबसे अहम भूमिका रही है। शिक्षक दिवस पर अपने गुरु का आशीर्वाद पाकर वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच पुरानी यादें भी तरोताजा हुईं।

Share This News