berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में शैक्षणिक कार्यप्रणाली व अनुशासन सुदृढ़ीकरण पर बैठक आयोजित।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और अनुशासन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने की, जिसमें समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

​बैठक के दौरान प्राचार्य प्रो. बी. एम. पाण्डेय ने महाविद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा परिसर में कड़ा अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्राध्यापकों को नियमित पठन-पाठन के साथ-साथ व्याख्यान श्रृंखला और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करने पर जोर दिया।

​इसके अतिरिक्त, प्राचार्य ने समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय और निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों को एक गुणवत्तापूर्ण और अनुशासित शैक्षणिक माहौल मिल सके।

Share This News