FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

गृहणी बबीता ने रचा इतिहास: 11 साल की शादी और दो बच्चों की जिम्मेदारी के साथ निकाली CSIR-NET JRF, AIR 58 की हासिल।

थल संवाददाता। 

​थल (पिथौरागढ़): कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों, तो गृहस्थी की जिम्मेदारियां कभी सपनों के आड़े नहीं आतीं। इस कहावत को थल क्षेत्र की बेटी बबीता (पुत्री रामकृष्ण कांडपाल) ने सच साबित कर दिखाया है। देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार ‘सीएसआईआर – नेट जेआरएफ’ (CSIR-NET JRF) में बबीता ने ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने क्षेत्र ‘थल’ का, बल्कि पूरे पिथौरागढ़ जनपद का नाम रोशन किया है।

​बबीता ने 128 अंक और 99.43 पर्सेंटाइल के साथ यह शानदार सफलता दर्ज की है।

​विवाह के 11 साल बाद हासिल की यह मिसाल

बबीता की यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास और प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने विवाह के 11 साल बाद और दो बच्चों की परवरिश व पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय बबीता ने अपनी माता पुष्पा कांडपाल, पिता रामकृष्ण कांडपाल के आशीर्वाद और पति दीपक पाठक सहित पूरे ससुराल पक्ष के अटूट सहयोग को दिया है।

​बबीता का भावी लक्ष्य शोध (रिसर्च) और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देना है।

​क्षेत्र में खुशी की लहर, दिग्गजों ने दी बधाई

बबीता की इस ऐतिहासिक सफलता पर थल कस्बे और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। थल के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र पाठक, जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, दिनेश चंद्र पाठक, दान सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह पंचपाल, राम सिंह जंगपांगी, भूपेंद्र सिंह पांगती, प्रवीण जंगपांगी, ललित पांगती, सलीम अहमद, संतोष वर्मा, जगदीश पाठक, महेश पाठक, हरीश पपने, शांति बिष्ट, हरिप्रिया बिष्ट, गरिमा जोशी, कमलेश जोशी, गौरव दीप वर्मा और कुणाल बिष्ट सहित तमाम गणमान्य लोगों ने बबीता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This News