FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादूनराज्य

उत्तराखंड: 10 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के खातों में ₹18.49 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर, स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी विशेष जोर।

देहरादून संवाददाता। 

​देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ की विभिन्न योजनाओं के तहत 10,709 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल ₹18.49 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से हस्तांतरित की है।

​समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बोर्ड द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले अंतिम पात्र श्रमिक तक इसका लाभ समयबद्ध रूप से पहुंच सके। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य जांच के दौरान जिन श्रमिकों में बीमारियों के लक्षण पाए जाएं, उनके समुचित और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

​श्रमिक परिवारों को मिलीं 83 हजार से अधिक किट

श्रमिक परिवारों के समग्र विकास के लिए लागू समेकित कल्याण मॉडल के अंतर्गत अब तक कुल 83,319 आवश्यक किट वितरित की जा चुकी हैं। इनमें शामिल हैं:

​33,429 शिक्षण सामग्री किट (बच्चों की शिक्षा के लिए)

​26,674 स्वच्छता सामग्री किट

​23,216 पोषाहार किट

​स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता

श्रमिकों की नियमित देखभाल के उद्देश्य से चलाई जा रही श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 20,527 स्वास्थ्य स्क्रीनिंग तथा 2,32,281 स्वास्थ्य परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। प्रशासन का लक्ष्य कार्यस्थलों पर काम करने वाले प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है।

Share This News