FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़: आदि कैलाश और ॐ पर्वत यात्रा का दूसरा चरण शुरू, पहले दिन 500 से अधिक यात्रियों को जारी हुए इनर लाइन परमिट।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़: मानसून के थमने के बाद सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आज 20 सितंबर से पवित्र आदि कैलाश और ॐ पर्वत यात्रा के दूसरे चरण का विधिवत आगाज हो गया है। यात्रा के पुनः संचालन के साथ ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

​जिला प्रशासन पिथौरागढ़ द्वारा आज से यात्रियों के लिए ऑनलाइन इनर लाइन परमिट (ILP) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। व्यवस्था शुरू होते ही पहले ही दिन लगभग 500 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से जारी कर तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

​प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि वर्तमान में क्षेत्र में मौसम पूरी तरह साफ है और सभी संबंधित मार्ग सुचारू हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी (वेदर फोरकास्ट) लेकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं और आवश्यक सावधानियां बरतें।

Share This News