berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

कांडे किरौली में 2 अक्टूबर से शुरू होगी ऐतिहासिक रामलीला की तालीम, कमेटी ने की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील।

कांडे किरौली / नौ गांव ग्यारह पाली: रामलीला। 

​बेरीनाग संवाददाता। 

कांडे किरौली / नौ गांव ग्यारह पाली: क्षेत्र नौ गांव ग्यारह पाली में इस वर्ष की भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रामलीला कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 2 अक्टूबर 2026 से कांडे किरौली में रामलीला मंचन की तालीम (रिहर्सल) विधिवत रूप से आरंभ की जा रही है।

​रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह महरा सहित समस्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्त देवतुल्य जनता से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। कमेटी ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने गांवों में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि क्षेत्र का प्रत्येक इच्छुक कलाकार समय पर मंच से जुड़ सके।

​बच्चों की झिझक मिटाने और कला निखारने का उत्तम मंच

कमेटी ने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को तालीम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह महरा ने कहा कि मंच पर आने से बच्चों की स्वाभाविक झिझक दूर होती है, उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी समृद्ध संस्कृति से जुड़कर बेहतर अभिनय सीखते हैं। इसके साथ ही कमेटी ने अपने सभी वरिष्ठ एवं अनुभवी कलाकारों से भी नियमित रूप से तालीम में पहुंचकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने का  निवेदन किया है।

Share This News