FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में सौम्या पंत ने मारी बाजी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

पिथौरागढ़/बेरीनाग: सेवा संकल्प अभियान के तहत डॉन बॉस्को स्कूल, पिथौरागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में साधना इंटर कॉलेज, खितोली (विकासखंड बेरीनाग) की छात्रा कु. सौम्या पंत ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

​कक्षा 10वीं की छात्रा सौम्या पंत ने राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत में ओजस्वी भाषण प्रस्तुत कर जिले भर में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वरिष्ठ वर्ग में आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

​सौम्या की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पांडे, प्रबंधक चम्पा पंत सहित समस्त शिक्षक वर्ग व विद्यालय परिवार ने छात्रा की सराहना करते हुए बधाई दी और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Share This News