FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में म्यूल अकाउंट गैंग का भंडाफोड़: साइबर ठगी के दो और आरोपी गिरफ्तार, खातों में मिले करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़: साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत साइबर सेल पिथौरागढ़ और बेरीनाग पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर अपराधियों को फर्जी बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) मुहैया कराने वाले गिरोह के दो और सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों में 1.86 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध धनराशि के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

​पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी प्रवीण कुमार के खाते में 27.80 लाख रुपये तथा कविन्द्र कुमार के खाते में 1.58 करोड़ रुपये की संदिग्ध रकम क्रेडिट पाई गई। पुलिस टीम ने दोनों को बेरीनाग क्षेत्र से दबोचकर उनके कब्जे से ठगी के खेल में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​पहले भी पकड़े जा चुके हैं दो आरोपी

इस गिरोह के तार खंगालते हुए पुलिस इससे पहले पवन कुमार और प्रियांश कुमार को भी सलाखों के पीछे भेज चुकी है। उनके खातों में क्रमशः 12.35 लाख और 1.04 करोड़ रुपये की संदिग्ध धनराशि पकड़ी गई थी। अब तक मामले में सामने आए चारों आरोपियों के खातों से कुल 2.03 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन प्रकाश में आया है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि साइबर ठगों द्वारा देश भर में की गई ठगी की रकम को इधर-उधर (रूट) करने के लिए इन खातों का उपयोग किया जा रहा था।

​मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत अभियोग दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share This News