दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके फिर हिरासत में, 6 दिनों में दूसरी बार कार्रवाई ।
ब्रेकिंग-

दिल्ली न्यूज होम लाइव डिजिटल।
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। दीपके तिरंगा रैली में भाग लेने के लिए सेंट्रल पार्क जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोककर कस्टडी में ले लिया। पिछले 6 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब दीपके को हिरासत में लिया गया है; इससे पहले 10 अक्टूबर को भी उन्हें हिरासत में लिया गया था और अगले दिन रिहा किया गया था।
धारा 163 लागू, पुलिस से हुई बहस
वर्तमान में नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने पर रोक है।
हिरासत में लेने से पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर भी पहुंची थी, जहां अभिजीत दीपके ठहरे हुए थे। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन न करने को लेकर नोटिस थमाया था। इस दौरान दीपके की पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। दीपके ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह कोई रैली या विरोध-प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) नहीं है। इसके बावजूद, नियमों के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

