berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में धूमधाम से हुआ प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक, रावण वध के साथ रामलीला संपन्न।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: नागदेव रामलीला समिति, बेरीनाग के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दसवें दिन रावण वध और प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ मंचन का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन की लीला में श्री राम और लक्ष्मण द्वारा मेघनाद, कुंभकर्ण, अहिरावण और दशानन रावण का वध किया गया। असत्य पर सत्य की विजय के उपरांत अयोध्या वापसी पर श्री राम का भव्य स्वागत हुआ और विधि-विधान से उनका राज्याभिषेक संपन्न कराया गया।

​रामलीला में कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य पात्रों में:

  • ​श्री राम: रश्मि कन्याल
  • ​लक्ष्मण: ऋषभ राठौर
  • ​माता सीता: पलक शाह
  • ​हनुमान: आनंद सिंह
  • ​जामवंत: रवि चन्याल
  • ​तारा: नीरज खनका
  • ​छोटा अंगद: हर्षवर्धन शाह
  • ​विभीषण: गोविन्द बिष्ट
  • ​रावण: जसवंत सिंह / जसवंत धानिक
  • ​कुंभकर्ण: कैलाश चन्याल
  • ​अहिरावण: पवन डांगी
  • ​मेघनाद: कुलदीप बोहरा
  • ​सुनैना: कल्पना महेता

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागेश्वर जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक रावत उपस्थित रहे।

​इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह धानिक, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कार्की, सचिव डीएल शाह, उपसचिव दीप बिष्ट, भाजपा अनुसूचित मोर्चा सचिव दर्पण कुमार, गोपाल राम, कमलेश पंत, जीवन सिंह धानिक, ललित बाफिला, अंशुल डांगी, मनोज पंत, टीडी उपाध्याय, प्रमोद उप्रेती, कैलाश चन्याल, किशन पंत, पंकज पंत और वक्ता मैनेजर गंगा सिंह सामंत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व दर्शक मौजूद रहे।

Share This News