berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग में शुक्रवार, को ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती हेमवन्ती पन्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धनीराम ग्वासीकोटी, विज्ञान समन्वयक जगजीवन प्रसाद, सुन्दर सिंह महरा, वीरेन्द्र विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार जोशी, लोकेश्वर पन्त, गिरजा नन्दन पन्त तथा ध्रुव पन्त द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती हेमवन्ती पन्त ने बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान के महत्व, दैनिक जीवन में इसके उपयोग और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने में विज्ञान की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी और बच्चों का मार्गदर्शन किया। विज्ञान समन्वयक द्वारा उपस्थित सभी लोगों को बाल विज्ञान महोत्सव की रूपरेखा और उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि की ओर से बाल वैज्ञानिकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था भी की गई।

​इस महोत्सव में बेरीनाग ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं (बाल वैज्ञानिकों) ने उत्साहपूर्वक सभी विषयों में प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपक रौतेला, राजेन्द्र सिंह, त्रिलोचन पन्त, कुलदीप कार्की, विनोद पाठक, दीपक पन्त, भास्कर डोबाल, ललित कार्की, राजेन्द्र राम, किशोर कुमार, स्मृति रावत, विनीता कोहली, हिमांशी बाफिला और भूपाल राम सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News