FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड जारी।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। जनपद के सभी आठ विकासखंडों में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6 (सत्र 2027) में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आगामी 28 नवंबर 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ के प्राचार्य अमित उप्रेती ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

​प्राचार्य ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उनका कड़ाई से पालन करें।

​उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे परीक्षार्थियों को समय और केंद्र से जुड़े सभी जरूरी दिशा-निर्देशों से अवगत कराएं, ताकि बच्चों को केंद्र पर पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुचारू रूप से परीक्षा में शामिल हो सकें।

Share This News