berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

गंगोलीहाट विधानसभा विस्तारक योगेश मेहता का बेरीनाग प्रवास,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग रणनीति पर मंथन। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग/राईआगर: विधानसभा गंगोलीहाट के अंतर्गत संगठनात्मक प्रवास पर पहुंचे विधानसभा विस्तारक योगेश मेहता का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बेरीनाग व राईआगर क्षेत्र में प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे आत्मीय भेंट की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

​बैठक एवं संवाद के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विस्तारक योगेश मेहता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी समर में जुटने और क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक सक्रिय संपर्क साधने का आह्वान किया।

​इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बेरीनाग त्रिलोक खाती , पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी जी, वरिष्ठ नेता नवीन चन्द्र भट्ट , निखिल पंत सहित क्षेत्र के तमाम ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

Share This News