छात्रा वर्ग में बबिता और छात्र वर्ग में अभिषेक रहे अव्वल।
तरवाड़ी महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित:

थराली (हरेंद्र बिष्ट):
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय, तरवाड़ी-थराली में खेल विभाग के तत्वावधान में एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बबिता और छात्र वर्ग में अभिषेक ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने किया। इसके उपरांत कोर्ट पर छात्र और छात्रा वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- छात्र वर्ग: अभिषेक ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय तथा कृष्णकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- छात्रा वर्ग: बबीता ने प्रथम, रेणुका ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
समापन अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने सभी प्रतिभागियों व विजेताओं के खेल भावना की सराहना करते हुए घोषणा की कि आगामी वार्षिक उत्सव में सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक डॉ. ललित जोशी, क्रीड़ा प्रभारी रजनीश कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. खेमकरण, राहुल एवं प्रदीप का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान पीटीए अध्यक्ष विवेक रावत, डॉ. प्रतिभा आर्या, डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. नीतू पांडे, रजनी नेगी, मनोज कुमार, अनुज कुमार तथा डॉ. सुनील कुमार सहित कॉलेज परिवार के कई प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

