गंगोलीहाट विधानसभा विस्तारक योगेश मेहता का बेरीनाग प्रवास,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग रणनीति पर मंथन।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग/राईआगर: विधानसभा गंगोलीहाट के अंतर्गत संगठनात्मक प्रवास पर पहुंचे विधानसभा विस्तारक योगेश मेहता का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बेरीनाग व राईआगर क्षेत्र में प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे आत्मीय भेंट की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक एवं संवाद के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विस्तारक योगेश मेहता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी समर में जुटने और क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक सक्रिय संपर्क साधने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बेरीनाग त्रिलोक खाती , पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी जी, वरिष्ठ नेता नवीन चन्द्र भट्ट , निखिल पंत सहित क्षेत्र के तमाम ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

