berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत शक्ति केंद्र बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​बेरीनाग (पिथौरागढ़): राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत गुरुवार को नगर मंडल बेरीनाग में शक्ति केंद्र बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

​बैठक के दौरान राज्य स्थापना के उद्देश्यों, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के बाद से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

​इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करम राम, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन लाल शाह, मंडल महामंत्री किरन मियान, मंडल महामंत्री विमलेश पंत, नामित सभासद मंजू बाफिला, गंगा सिंह सामंत, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की, नामित सभासद पूरन राम, खड़क लाल शाह और हयात सिंह डसीला सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News