berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

1. खितौली के कालसिन मंदिर में महाशिवपुराण कथा के नवें दिन बही भक्ति की बयार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

बेरीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड बेरीनाग के ऐतिहासिक और प्राचीन खितौली गांव स्थित सिद्धपीठ कालसिन मंदिर में चल रही श्री महाशिवपुराण कथा के नवें दिन समूचा क्षेत्र शिवमय नजर आया। आस्था और भक्ति के इस आयोजन में दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

​नवें दिन के धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ प्रातः कालीन वेला में वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य यजमान भुवन चंद्र पंत ने अपनी धर्मपत्नी और सपरिवार के साथ व्यासपीठ व शिवलिंग का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजन संपन्न कराया। सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक और दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

​दोपहर एक बजे से प्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य किशोर जोशी ने व्यासपीठ से संगीतमय महाशिवपुराण कथा का रसपान कराया। नवें दिन की कथा में उन्होंने एकादशी की महिमा के मनमोहक प्रसंग सुनाते हुए उपस्थित जनसमूह को अध्यात्म से ओत-प्रोत कर दिया। कथा के मध्य में सुमधुर शिव भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। मंदिर परिसर में लगातार गूंज रहे ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। कथा समापन के पश्चात आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

​इस भव्य धार्मिक आयोजन और भंडारे की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, माताओं, बहनों और युवाओं की विशेष सहभागिता व उत्साह देखने को मिला।

Share This News