गंगोलीहाट: ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन, मीनाक्षी देवी की गाय बनी चैंपियन।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
गंगोलीहाट। क्षेत्र के देवराला पव्वाधार में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के 85 पशुपालकों ने अपने करीब 200 पशुओं के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी के दौरान चार विभिन्न श्रेणियों में पशुओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में मीनाक्षी देवी की गाय ने सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रतिष्ठित ‘चैंपियन पुरस्कार’ अपने नाम किया।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. मंजू असवाल, डॉ. नवीन आर्या और डॉ. दीपक कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन कन्याल, प्रधान संजय सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व पशुपालक उपस्थित रहे।

