berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 150 मरीजों का हुआ उपचार। 

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​बेरीनाग। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ तपेश्वर महादेव मंदिर के बाबा ईश्वरी नन्द महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने संयुक्त रूप से किया।

​शिविर के पहले दिन डॉ. अमरनाथ सारस्वत, डॉ. शशिकांत भट्ट और देवेश टम्टा की टीम ने 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित कीं। समाजसेवी जीवन चन्द्र पन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 27 नवंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

​इस अवसर पर जीवन पंत, अतुल द्विवेदी, अमनदीप सिंह, कुलदीप राणावत, दिनकर सिंह, डॉ. श्रीकांत सिंह, अनुज जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This News