FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में शांतिपूर्वक संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 895 बच्चे हुए शामिल।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​पिथौरागढ़ । सीमांत जनपद में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जिले भर में कुल 895 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया।

​जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अमित उप्रेती और बिपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले के सभी आठ विकासखंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इनमें जिला मुख्यालय स्थित एसडीएस जीआईसी के अलावा जीआईसी बेरीनाग, जीआईसी धारचूला, जीआईसी डीडीहाट, जीआईसी गंगोलीहाट, जीआईसी कनालीछीना, जीआईसी पीपलकोट और जीआईसी मुनस्यारी शामिल रहे।

​सभी केंद्रों पर विद्यार्थी निर्धारित समय पर पहुंचे और उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन और सफल बनाने में केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों और संबंधित कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

Share This News