बिजली दरों पर आज होगा बड़ा फैसला। जानिए कितनी होगी महंगी।

एनएचएल नेटवर्क📡
देहरादून।उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज बड़ा अपडेट सामने आने वाला है।उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग मंगलवार को नई बिजली दरों की घोषणा करेगा।आयोग द्वारा जारी की जाने वाली नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। यह दरें सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू होंगी, जिससे आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा।इस साल यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर करीब 18.50 प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।इस प्रस्ताव ने पहले ही उपभोक्ताओं और उद्योगों के बीच चिंता बढ़ा दी है।नियामक आयोग ने प्रस्ताव पर निर्णय लेने से पहले प्रदेशभर में जनसुनवाई आयोजित की थी। आयोग के सचिव नीरज सती ने जानकारी देते हुए बताया कि नई बिजली दरों की घोषणा मंगलवार को कर दी जाएगी। इसके बाद ये दरें 1 अप्रैल से पूरे राज्य में प्रभावी हो जाएंगी।

