बेरीनाग पुलिस ने 4 घंटे में खोजी महिला।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग थाना क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी भाभी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। उपनिरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा मय पुलिस टीम हे0 का0 विजेन्द्र सिंह, महिला कास्टेबल गीता मेहता ने महिला का हुलिया नोट कर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। साथ ही सीमावर्ती चेक पोस्टों एवं अन्य जनपदों से समन्वय स्थापित किया गया।
लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों की जांच एवं स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मात्र 4 घंटे के भीतर महिला को जनपद बागेश्वर से सकुशल बरामद कर लिया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

