राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, हुआ शपथ ग्रहण।

मुनस्यारी संवाददाता।
मुनस्यारी: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। चुनाव में अध्यक्ष सहित पांच पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव प्रभारी अमित कुमार टम्टा एवं मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस चुनाव में कुल पांच पदों पर केवल एकल नामांकन प्राप्त हुए थे। जांच के उपरांत सभी नामांकन वैध पाए जाने पर इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: भूपेश बिष्ट (पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट)
- उपाध्यक्ष: कान्ता (पुत्री श्री देव राम)
- संयुक्त सचिव: खुशबू कोरंगा (पुत्री श्री गोपाल सिंह कोरंगा)
- कोषाध्यक्ष: हिमांशी (पुत्री श्री हरीश सिंह कोरंगा)
- विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): कमलेश ढोकटी
वहीं, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव एवं सांस्कृतिक सचिव पदों पर किसी भी छात्र-छात्रा द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण चुनाव समिति ने इन पदों को रिक्त घोषित कर दिया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में डॉ. भारत सिंह, चन्द्र प्रकाश आर्या, डॉ. रिफाकत अली, अमित कुमार टम्टा, निधि मरौठिया, डॉ. उदय भान, डॉ. रितु, डॉ. रीता, डॉ. प्रशान्त जोशी, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. मनीषा पाण्डेय, डॉ. चेतन चन्द्र जोशी, डॉ. दिनेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, प्रेमा पाण्डेय, गणेश सिंह, कैलाश देवली, कृष्णा सिंह, हेमा पंचपाल, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मण बिष्ट, त्रिलोक राम सहित पुलिस बल के जवान एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

