berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में छात्र संघ चुनाव सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आगामी 29 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान की व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

​बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव पूरी शुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित समस्त प्राध्यापकों एवं कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिसर में शांति, सौहार्द और कड़े अनुशासन का वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

​इस दौरान छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ. प्रदीप दुर्गापाल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

Share This News